खेरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही,6 जुआरी गिरफ्तार
जनपद आगरा:-खेरागढ़ पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 11,240 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और एक सफेद गमछा बरामद किया है। इस दौरान पांच अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है।
सहायक पुलिस आयुक्त खेरागढ़ के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना खेरागढ़ पुलिस टीम गश्त पर थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चीत-सोन के जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और छह जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कृष्णा पुत्र शिवदयाल (निवासी ग्राम चीत, थाना खेरागढ़), प्रकाश पुत्र करन सिंह (निवासी ग्राम सोन, थाना खेरागढ़), प्रवीण गोयल उर्फ निक्की पुत्र अशोक कुमार (निवासी बाबूपाड़ा कस्बा कागारौल), भोला पुत्र नाहर सिंह (निवासी बाबूपाड़ा कस्बा कागारौल), सतीश पुत्र हरीसिंह
निवासी बाबूपाड़ा कस्बा कागारौल) और मनीष पुत्र राकेश (निवासी बाबूपाड़ा कस्बा कागारौल) के रूप में हुई है।
मौके से फरार हुए पांच अभियुक्तों में आकाश पुत्र शहीद (निवासी कस्बा व थाना कागारौल), गुलफाम पुत्र मज्जो (निवासी कस्बा व थाना कागारौल), नासिर पुत्र बासिद (निवासी कस्बा व थाना कागारौल), राजू पुत्र गोपीचन्द सिकरवार (निवासी ग्राम चीत, थाना खेरागढ़) और रूपेन्द्र पुत्र रमेश सिकरवार (निवासी ग्राम चीत, थाना खेरागढ़) शामिल हैं। पुलिस इन सभी की तलाश कर रही है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना खेरागढ़ में जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।