आगरा:ट्रांस यमुना पुलिस की त्वरित कार्रवाई: गुम हुए बच्चे को माता-पिता से मिलाया
आगरा के थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम ने एक गुम हुए बच्चे को उसके माता-पिता से मिलाकर एक बड़ी राहत की सांस ली है। दिनांक-16.03.2026 को गश्त के दौरान सब्जी मण्डी, टेड़ी बगिया के पास एक बच्चा उम्र लगभग 02 वर्ष अकेला रोता हुआ मिला। बच्चा अपने माता-पिता के सम्बन्ध में जानकारी नहीं दे पा रहा था।
पुलिस टीम ने तत्काल तीव्र कार्यवाही करते हुए आप-पास के लोगों से पूछताछ व सीसीटीवी की मदद से बच्चे के माता-पिता को खोजकर बच्चे को उनके सुपुर्द किया। अपना बच्चा पाकर बच्चे के माता-पिता ने आगरा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।