आगरा की बेटी 'यशश्वी शर्मा' को मिला बनस्थली स्वर्ण पदक, बढ़ाया शहर का मान - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 17 मार्च 2026

आगरा की बेटी 'यशश्वी शर्मा' को मिला बनस्थली स्वर्ण पदक, बढ़ाया शहर का मान

आगरा की बेटी 'यशश्वी शर्मा' को मिला बनस्थली स्वर्ण पदक, बढ़ाया शहर का मान

जनपद आगरा:-ताजनगरी आगरा की होनहार छात्रा यशश्वी शर्मा ने अपने माता पिता का नाम रोशन करते हुए आगरा शहर ही नहीं बल्कि पूरे बृज की धरा को गौरवान्वित करते हुए भूविज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए एम.एस.सी. (भूविज्ञान) में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर ‘बनस्थली स्वर्ण पदक’ प्राप्त किया है। बता दें कि यह सम्मान उन्हें मुख्य अतिथि प्रो. अनिल डी. सहस्रबुद्धे अध्यक्ष, राष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी फोरम (NETF),भारत सरकार, द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर बनस्थली विद्यापीठ की कुलपति प्रो. इना आदित्य शास्त्री व निदेशक सिद्धार्थ शास्त्री व विभिन्न विभागों के अध्यक्ष (HOD) तथा अन्य विशिष्ट अतिथियो की उपस्थिति रही।
छात्रा यशश्वी शर्मा की शैक्षणिक उत्कृष्टता की शुरुआत आगरा स्थित सिम्पकिन्स स्कूल से हुई, जहाँ वह निरंतर मेधावी विद्यार्थियों की सूची में शामिल रहीं और अपनी प्रतिभा के दम पर कई पदक व ट्रॉफियाँ प्राप्त कीं। स्कूली शिक्षा के पश्चात उन्होंने राजस्थान में स्थित बनस्थली विद्यापीठ जो कि देश के प्रमुख एवं एशिया के सबसे बड़े आवासीय महिला विश्वविद्यालयों में से एक है,से भूविज्ञान विषय में स्नातक (बी.एस.सी.) की पढ़ाई की। यहाँ भी उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉपर्स की सूची में अपना स्थान बनाए रखा।इसके बाद उन्होंने भूविज्ञान विषय में एम.एस.सी. की पढ़ाई पूर्ण की, जिसमें उन्होंने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर  ‘बनस्थली स्वर्ण पदक’ हासिल किया है ।अपने परास्नातक अध्ययन के दौरान यशश्वी ने आगरा के भूजल पर एक महत्वपूर्ण शोध कार्य भी किया।अपने शोध प्रोजेक्ट में उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से स्वयं भूजल के नमूने एकत्रित कर भूजल की गुणवत्ता, उस पर मानवजनित प्रभाव (एंथ्रोपोजेनिक इम्पैक्ट) तथा उसके संभावित समाधान का विस्तृत अध्ययन किया। उनका यह शोध कार्य शीघ्र ही प्रकाशित होने वाला है,जिससे भविष्य में जल प्रबंधन और नीतिगत निर्णयों के लिए उपयोगी सुझाव मिलने की संभावना है। वर्तमान में यशश्वी शर्मा भूविज्ञान विषय में ही पीएच.डी. (शोध)कर रही हैं और वैज्ञानिक अनुसंधान के माध्यम से समाज व पर्यावरण के हित में योगदान देने का लक्ष्य रखती हैं। यशश्वी शर्मा की इस उपलब्धि से जहां लड़कियों को प्रेरणा मिली है। वहीं यशश्वी शर्मा ने अपने माता पिता के साथ साथ शहर का नाम रोशन किया है। छात्रा यशश्वी शर्मा की इस उपलब्धि पर उनके शुभ चिंतक उन्हें उनके उज्जव भविष्य की शुभकामनाओं दे रहे हैं। जिससे उनके घर में खुशियों का माहौल बना हुआ है।

video

Pages