चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में एयरफोर्स जवान की जान बाल-बाल बची - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 27 मार्च 2026

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में एयरफोर्स जवान की जान बाल-बाल बची

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में एयरफोर्स जवान की जान बाल-बाल बची

आगरा एयरफोर्स में तैनात 28 वर्षीय जवान अनीश बर्मन के साथ टूंडला स्टेशन पर एक हादसा हो गया। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में उनका पैर फिसल गया और वे प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच आ गए। समय रहते ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ ने चेन पुलिंग कर दी, जिससे ट्रेन रुक गई और जवान की जान बच गई।

जवान अनीश बर्मन पश्चिम बंगाल के बांकुरा रात्रा के रहने वाले हैं और आगरा एयरफोर्स में तैनात हैं। वे बुधवार को छुट्टी पर जाने के लिए आगरा से टूंडला स्टेशन पहुंचे थे। पूर्वा एक्सप्रेस के एस 6 में उनका आरक्षण था। ट्रेन जैसे ही आगे बढ़ी, जवान चलती ट्रेन में चढ़ने लगे, लेकिन उनका पैर फिसल गया और वे ट्रेन के नीचे ट्रैक पर जा गिरे।

आरपीएफ ने तुरंत कंट्रोल रूम और लोको पायल से संपर्क किया और यात्रियों के सहयोग से चेन पुलिंग कराई, जिससे ट्रेन रुक गई। मौके पर थानाध्यक्ष मोनू कुमार आर्य, उप निरीक्षक सुरेश कुमार, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षण और अन्य कर्मियों ने ट्रैक पर फंसे जवान को निकालने के लिए रेस्क्यू किया और सावधानीपूर्वक उसे बाहर निकाला। जवान का प्राथमिक उपचार कराने के बाद सीएचसी में भर्ती कराया गया।

video

Pages