आगरा के किरावली में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन युवक गंभीर रूप से घायल
आगरा-जयपुर हाईवे पर बुधवार रात एक तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक एक्टिवा सड़क किनारे खड़े केंटर से टकरा गई, जिसमें एक्टिवा पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि एक्टिवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। हादसे की वजह तेज रफ्तार और एक ही स्कूटर पर तीन युवकों का सवार होना माना जा रहा है।