आगरा में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक
आगरा में 30 मार्च 2026 को नवीन सर्किट हाउस में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री और जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई गई और स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए।
बिना नंबर डंपरों के खिलाफ संयुक्त अभियान
बैठक में बिना नंबर डंपरों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। स्मार्ट मीटर शिकायतों पर मुकदमा और सस्पेंशन की चेतावनी भी दी गई। आईजीआरएस में खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को फटकार लगाई गई।
गांव-गांव फॉगिंग व दवा छिड़काव
प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी ग्राम पंचायतों में मच्छरजनित रोगों से बचाव के लिए दवा छिड़काव अभियान चलाया जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए गए कि हर पंचायत में फॉगिंग मशीन की व्यवस्था की जाए।
आरटीई के तहत एक भी सीट खाली नहीं रहनी चाहिए