होली के अवसर पर इरादतनगर पुलिस की पैदल गश्त: शांति और सुरक्षा का संदेश
जनपद आगरा:-पुलिस उपायुक्त पूर्वी के निर्देशन में इरादतनगर पुलिस ने होली पर्व के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पैदल गश्त की। पुलिस टीम ने क्षेत्र के मुख्य बाजारों और चौराहों पर पैदल गश्त करते हुए लोगों से शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की।
पुलिस की इस पहल का उद्देश्य लोगों को सुरक्षा का संदेश देना और शांति व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे होली के अवसर पर शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद से बचें।