पिनाहट पुलिस ने छिनैती के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, एक फरार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 27 मार्च 2026

पिनाहट पुलिस ने छिनैती के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, एक फरार

पिनाहट पुलिस ने छिनैती के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, एक फरार

आगरा:-थाना पिनाहट क्षेत्र में 16 मार्च को हुई छिनैती की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी अभी भी फरार है।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त रवि पुत्र सतेंद्र निवासी लडुआपुरा और राम कुमार पुत्र नारायण निवासी ग्राम ताल की पार, थाना पिनाहट को चंबल नदी घाट के पास से गिरफ्तार किया गया। इन दोनों ने अपने साथी आकाश के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

16 मार्च को बकरी चरा रही महिला को धक्का देकर जेवरात छीने गए थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात के बाद उन्होंने छीने गए जेवरात का आपस में बंटवारा कर लिया था। चांदी की पायजेब को एक राह चलते अज्ञात व्यक्ति को करीब 10 हजार रुपये में बेच दिया गया, जिसके बाद रकम आपस में बांट ली गई।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 हजार रुपये बरामद किए हैं। तीसरे आरोपी आकाश की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

video

Pages