कमलानगर पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं के प्रति अश्लील इशारे और अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया
आगरा में 'मिशन शक्ति-5' अभियान के तहत कमला नगर थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। पुलिस ने राह चलती महिलाओं और छात्राओं को देखकर अश्लील इशारे व शब्दों का प्रयोग करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आकार के अनुसार, 26 मार्च 2026 को कमला नगर पुलिस टीम थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी वाटर वर्क्स चौराहे के पास आरोपी जितेंद्र पुत्र मटरैराम को महिलाओं और छात्राओं के प्रति अश्लील हरकतें करते हुए पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र के खिलाफ कमला नगर थाने में मु.अ.सं.-66/2026 धारा-296 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मिशन शक्ति-5' अभियान का उद्देश्य
'मिशन शक्ति-5' अभियान का उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को बढ़ावा देना है। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए थाना स्तर पर गठित पुलिस टीमें लगातार स्कूल, कॉलेज और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमण कर रही हैं। इन टीमों द्वारा छात्राओं और महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 1076, 1098, 112, 181 और 190 की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग कर सकें।