गढ़ी महासिंह खेड़ा में हुए नाली विवाद में दो और आरोपियों को एत्मादपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
अन्य फरार आरोपियों की भी होगी जल्द गिरफ्तारी, उन्हें भी भेजा जाएगा जेल: तलाश जारी
जनपद आगरा:- जिले के थाना एत्मादपुर क्षेत्र के गांव गढ़ी महासिंह खेड़ा में नाली को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें एक युवक की जान गई थी। गंभीर हालत में अमित कुमार को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां उसने अपना दम तोड़ दिया था। युवक की मौत के बाद आसपास सनसनी फैल गई। इस पूरे प्रकरण में पीड़ित की तहरीर पर सात नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिसमें एत्मादपुर पुलिस गंभीर और प्रमोद को पहले ही जेल भेज चुकी है।
थाना पुलिस इसी मामले में अन्य नामजद फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। बताया गया है कि पीड़ित अंकुश पुत्र जगत सिंह निवासी गांव गढ़ी महासिंह खेड़ा थाना एत्मादपुर आगरा ने एत्मादपुर पुलिस को लिखित तहरीर दी थी। जिसमें बताया गया पीड़ित व पीड़ित के परिवारिजनों पर नाली विवाद को लेकर एक राय होकर विपक्षीगणों द्वारा गाली-गलौज कर लाठी व डंडे और लोहे की सरियों से मारपीट करना। और पीड़ित के पिता जगत सिंह व पीड़ित का भाई अमित गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस सम्बन्ध में एत्मादपुर पुलिस ने मुकद्दमा संख्या-76/2026 धारा 190/191(2)/191(3)/115(2)/352/105 बीएनएस पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी।
एत्मादपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु चैकिंग की जा रही थी। उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर उक्त मुकदमे से संबंधित दो आरोपी जीतू और राहुल को मितावली स्टेशन रोड से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयोग किए गए फावड़े का बैट बरामद किया है। 4 मार्च को घटना में संलिप्त गंभीर और प्रमोद को जेल भेजा जा चुका है। थाना एत्मादपुर अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। अन्य शेष बचे आरोपियों को भी हिरासत में लेकर जेल भेजा जाएगा।