थाना एत्मादपुर पुलिस टीम के अथक प्रयासों से भटके मासूम को परिजनों से मिलाया,परिजनों में खुशी लहर,पुलिस का आभार
आगरा के थाना एत्मादपुर पुलिस टीम ने एक 7 वर्षीय लापता बालक को उसके परिवार से मिलाने में सफलता प्राप्त की। 07 मार्च 2026 को प्रातः डायल 112 पर सूचना मिली कि कुबेरपुर कट के पास एक लगभग 7 वर्षीय बालक अकेला घूम रहा है। सूचना पर पीआरबी 6150 ने तत्काल मौके पर पहुँचकर बालक को सुरक्षित थाना एत्मादपुर लाकर बाल कल्याण अधिकारी के संरक्षण में रखा।
बालक ने अपना नाम टिंकू (काल्पनिक) पुत्र श्याम निवासी पोइया थाना खंदौली, आगरा बताया, लेकिन वह स्पष्ट पता बताने में असमर्थ था। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की, 65 सीसीटीवी कैमरों की जांच की और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर परिजनों की तलाश शुरू की।
थाना एत्मादपुर पुलिस टीम के अथक प्रयासों के बाद बालक के पिता श्याम पुत्र भूरा निवासी पोइया थाना खंदौली आगरा को खोजकर बालक को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया।
इस कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह, व0उ0नि0 शिवाजीत सिंह, उ0नि0 कपिल, उ0नि0 अभिषेक, म0उ0नि0 दीपिका सिरोही (बाल कल्याण अधिकारी), और कां0 रामू कुमार शामिल थे।