अछनेरा पुलिस की सफल कार्रवाई: बुजुर्ग से छिनैती करने वाला आरोपी गिरफ्तार
आगरा:-अछनेरा क्षेत्र में बुजुर्ग व्यक्ति के साथ छिनैती करने की घटना में संलिप्त अभियुक्त को थाना अछनेरा पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 पल्सर मोटरसाइकिल और ₹4,000 नकद बरामद किए हैं।
25.02.2026 को वादी संजय स/o श्री रामदयाल निवासी ग्राम फुलवारा, थाना चिकसाना (भरतपुर, राजस्थान) ने अछनेरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह भैंस खरीदने आया था। भैंस का सौदा न होने पर घर जाते समय काली पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार 02 अज्ञात लड़कों ने उसे धक्का देकर ₹9,000 छीन लिए और भाग गए। इस संबंध में थाना अछनेरा पर मु0अ0सं0 44/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाना अछनेरा में पुलिस टीम गठित की गई। 09.03.2026 को गठित पुलिस टीमों ने छापेमारी के दौरान मुख्य अभियुक्त संजय पुत्र बलबीर निवासी ग्राम उदयरामसर, थाना गंगाशहर, जिला बीकानेर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल और ₹4,000 बरामद हुए।