आगरा जीआरपी ने पकड़ा अवैध गांजा तस्कर
आगरा जीआरपी थाना आगरा कैंट पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से कुल 7.012 किग्रा गांजा पकड़ा है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 10 हजार रुपये है।
अभियुक्त का नाम विवेक कुमार श्रीवास्तव है, जो जौनपुर का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
होली के त्यौहार के बाद लोग अपने काम पर वापस लौट रहे हैं, जिसके चलते स्टेशनों पर भीड़ काफी ज्यादा है। इसे देखते हुए जीआरपी ने चैकिंग अभियान चलाया था, जिसके तहत इस अभियुक्त को पकड़ा गया है।