चौकी प्रभारियों को मिलेंगे नए CUG नंबर, पुराने सिम हुए बंद पुलिस कमिश्नर ने दिए आदेश
आगरा चौकी प्रभारियों के बंद हो चुके सीयूजी नंबरों को बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने तीनों जोन के डीसीपी को नए नंबर जारी कराने के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं।
आगरा पुलिस कमिश्नरेट के चौकी प्रभारियों को नए सीयूजी (क्लोज्ड यूजर ग्रुप) नंबर उपलब्ध कराए जाएंगे। पुलिस मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा। अमर उजाला में सीयूजी नंबर बंद होने की खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने नए नंबरों को जारी कराने के लिए तीनों जोन के डीसीपी को निर्देशित किया है।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि तत्कालीन एसएसपी बबलू कुमार के कार्यकाल में एक निजी सिम प्रदाता कंपनी के माध्यम से चौकी प्रभारियों को सीयूजी नंबर उपलब्ध कराए गए थे। इसका उद्देश्य था कि एक चौकी पर एक सरकारी नंबर रहे जिसे हमेशा प्रयोग में लाया जा सके। मगर सिम निजी कंपनी की होने के कारण बंद हो गए। हालांकि पुलिस की लिस्ट में अब भी चल रहे हैं। इनको अब बदलवाया जाएगा।