आपूर्ति विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा गैस की अवैध रिफलिंग पर छापा, सिलेण्डर बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 19 मार्च 2026

आपूर्ति विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा गैस की अवैध रिफलिंग पर छापा, सिलेण्डर बरामद

आपूर्ति विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा गैस की अवैध रिफलिंग पर छापा, सिलेण्डर बरामद

आगरा:- जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देशन में आज आपूर्ति विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गैस की अवैध रिफलिंग की सूचना पर रोशन नगर, गोबर चौकी, ताजगंज क्षेत्र में दो स्थानों पर छापा डालकर घरेलू एवं व्यवसायिक गैस सिलेण्डर बरामद किए गए।

रोशन नगर के दिनेश चौहान के मकान में ईशू चौहान और योगेश ठाकुर घरेलू गैस सिलेण्डरों से कामर्शियल गैस सिलेण्डरों में गैस रिफलिंग करते पाए गए। मौके से 05 कॉमर्शियल सिलेण्डर और 09 घरेलू सिलेण्डर, एक इलैक्ट्रोनिक कांटा और 02 गैस रिफलिंग के औजार बरामद हुए।

उपरोक्त प्रकरण में ईशू चौहान और योगेश ठाकुर के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत विधिक कार्यवाही की जा रही है। वहीं दूसरे स्थान पर केशव के मकान से 04 कामर्शियल और 02 घरेलू गैस सिलेण्डर, दो बांसुरी, 01 इलैक्ट्रानिक कॉटा आदि बरामद हुए और केशव के विरूद्ध भी विधिक कार्यवाही की जा रही है।

video

Pages