ईद उल-फितर व अन्य आगामी त्योहारों के सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में पुलिस कमिश्नरेट आगरा की गोष्ठी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 19 मार्च 2026

ईद उल-फितर व अन्य आगामी त्योहारों के सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में पुलिस कमिश्नरेट आगरा की गोष्ठी

ईद उल-फितर व अन्य आगामी त्योहारों के सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में पुलिस कमिश्नरेट आगरा की गोष्ठी

आगरा:- पुलिस आयुक्त, आगरा दीपक कुमार (IPS) के निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त आगरा रामबदन सिंह द्वारा पुलिस लाइन्स स्थित प्रशांत मेगाॅनिकल सभागार में नगर क्षेत्र के समस्त थाना क्षेत्रों के सभी धर्मों के धर्मगुरुओं/मौलवियों व मुतवल्लियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर ईद उल-फितर व अन्य आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु दिशा निर्देश दिये गये।

गोष्ठी में पुलिस उपायुक्त नगर, पुलिस उपायुक्त यातायात, अपर नगर आयुक्त आगरा, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध/यातायात, सहायक पुलिस आयुक्त एलआईयू, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात, नगर क्षेत्र के समस्त सहायक पुलिस आयुक्त एवं नगर क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे।

गोष्ठी में सभी धर्मगुरुओं से अपील की गई कि वे सभी आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखें और अफवाहों से बचें। ईद की नमाज केवल निर्धारित स्थलों पर ही अदा की जाए और लाउडस्पीकर का उपयोग निर्धारित समय एवं मानकों के अनुरूप ही किया जाए।

चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती एवं सतत निगरानी रखी जाएगी और प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी/ड्रोन के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।

video

Pages