आगरा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, जनपद में गो आश्रय स्थलों के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न।
आगरा:-जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार, जनपद में गो आश्रय स्थलों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनपद के गो आश्रय स्थलों के संचालन, व्यवस्थाओं, सुरक्षा तथा विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक दौरान गो आश्रय स्थलों के कच्चे संपर्क मार्गों को पक्का किए जाने, गोशालाओं में संरक्षित गोवंश की फंड रिक्वेस्ट को पोर्टल पर अपलोड किए जाने, तथा मा० मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अंतर्गत सुपुर्द गोवंशों के भरण-पोषण हेतु डिमांड को पोर्टल पर अपलोड किए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में निर्माणाधीन वृहद गौ आश्रय स्थलों के निर्माण एवं हैंडओवर की स्थिति की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही मनरेगा योजना के अंतर्गत गो आश्रय स्थलों में कराए जाने वाले कार्यों पर भी चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने, तथा केयर टेकर एवं रात्रि चौकीदारों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गो आश्रय स्थलों पर नामित नोडल अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाए तथा खण्ड विकास अधिकारियों, पशु चिकित्साधिकारियों, पशुधन प्रसार अधिकारियों एवं पंचायत सचिवों द्वारा रोस्टर बनाकर गोशालाओं का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में चारागाह की भूमि पर हरा चारा एवं नैपियर घास की बुवाई संबंधी कार्यवाही की भी समीक्षा की गई।