सुधा नर्सरी पर ट्रैफिक पुलिस का अभियान, ऑटो-ई-रिक्शा से हटाई गईं अतिरिक्त सीटें - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 28 मार्च 2026

सुधा नर्सरी पर ट्रैफिक पुलिस का अभियान, ऑटो-ई-रिक्शा से हटाई गईं अतिरिक्त सीटें

सुधा नर्सरी पर ट्रैफिक पुलिस का अभियान, ऑटो-ई-रिक्शा से हटाई गईं अतिरिक्त सीटें

नियम विरुद्ध वाहनों पर वैधानिक कार्रवाई, सड़क सुरक्षा को लेकर चला विशेष अभियान

आगरा। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सुधा नर्सरी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर ऑटो और ई-रिक्शा में लगी अतिरिक्त सीटों को हटवाया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे वाहनों की जांच की, जिनमें क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने के लिए अतिरिक्त सीटें लगाई गई थीं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस तरह की व्यवस्था न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बनती है।
इस कार्रवाई के दौरान टीआई संजीव गौतम एवं मुख्य आरक्षी सहित ट्रैफिक पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही। अधिकारियों ने वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि किसी वाहन में अतिरिक्त सीटें या ओवरलोडिंग पाई गई, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ट्रैफिक पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि वे सुरक्षित और नियमों के अनुरूप वाहनों का ही उपयोग करें, ताकि सड़क हादसों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

video

Pages