प्रदेश के मंत्री जयवीर सिंह का 30 मार्च को आगरा दौरा
आगरा:-प्रदेश के मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग तथा जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह 30 मार्च 2026 को आगरा का दौरा करेंगे। वे जैन मंदिर एत्मादपुर के पर्यटन विकास एवं सौन्दर्गीकरण कार्यों का शिलान्यास और भूमि पूजन करेंगे।
इसके बाद, वे सर्किट हाउस सभागार में जनपद के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। वे मीडिया बंधुओं के साथ प्रेस वार्ता भी करेंगे और उत्तर प्रदेश सरकार के 09 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित “नव निर्माण के 09 वर्ष“ नामक पुस्तक का विमोचन करेंगे।
मंत्री का कार्यक्रम निम्नलिखित है:
- 11:30 बजे: जैन मंदिर एत्मादपुर में शिलान्यास और भूमि पूजन
- 12:00 बजे: विचार परिवार के साथ बैठक
- 12:30 बजे: जनप्रतिनिधिगणों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ भेंट वार्ता
- 1:00 बजे: कोर कमेटी के साथ बैठक
- 2:00 बजे: सर्किट हाउस सभागार में समीक्षा बैठक