आगरा में कॉमर्शियल सिलेंडर न मिलने पर परेशान व्यापारियों को डीएम ने दिया आश्वासन ग्रीन गैस पाइपलाइन से दूर होगी समस्या - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

आगरा में कॉमर्शियल सिलेंडर न मिलने पर परेशान व्यापारियों को डीएम ने दिया आश्वासन ग्रीन गैस पाइपलाइन से दूर होगी समस्या

आगरा में कॉमर्शियल सिलेंडर न मिलने पर
परेशान व्यापारियों को डीएम ने दिया आश्वासन ग्रीन गैस पाइपलाइन से दूर होगी समस्या

आगरा में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर न मिलने के कारण व्यापारी वर्ग परेशान है. खासकर मिष्ठान्न विक्रेता, रेस्टोरेंट संचालक व पेठा व्यावसायी. इनकी समस्याओं को लेकर गुरुवार को डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने एक बैठक की और व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के बाद उनके समाधान के बारे में भी बताया बैठक में व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद आगरा के टीटीजेड में आने के कारण ईधन के रूप में केवल प्राकृतिक गैस के उपयोग करने की अनुमति है। व्यवसायिक सिलेण्डर न मिलने के कारण उनके व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उक्त समस्या के निदान हेतु आयल कम्पनियों के विक्रय प्रबन्धक द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में तथा ग्रीन गैस लि० द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार द्वारा व्यवसायिक सिलेण्डरों की आपूर्ति पर अस्थायी रोक लगायी गयी है, जिसके कारण मंत्रालय की अनुमति के उपरान्त ही व्यवसायिक सिलेण्डर उपलब्ध हो सकेगें।

डीजीएम ग्रीन गैस लि० द्वारा अवगत कराया गया कि जहाँ-जहाँ उनकी पाईपलाईन है वहाँ पंजीकरण कराने पर सर्वे के उपरान्त प्राथमिकता पर व्यवसायिक कनैक्शन उपलब्ध करा दिया जायेगा। आयल कम्पनियों के विक्रय प्रबन्धक द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि वर्तमान में घरेलू गैस सिलेण्डर कोई कमी नही है। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित व्यवसासियों को आश्वासन दिया गया कि उनके द्वारा व्यावसायिक सिलेण्डरों की आपूर्ति में आ रही समस्याओं के निराकरण कराये जाने का प्रयास किया जा रहा है।

video

Pages