आगरा के सूरसदन में नवजात बच्चियों को दीगई बेबी किट रोली टीका लगाकर, लाल चुनरी एवं फल भेंट कर किया गया कन्या पूजन लाभार्थी बच्चों को मिला प्रशस्ति पत्र - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

आगरा के सूरसदन में नवजात बच्चियों को दीगई बेबी किट रोली टीका लगाकर, लाल चुनरी एवं फल भेंट कर किया गया कन्या पूजन लाभार्थी बच्चों को मिला प्रशस्ति पत्र

आगरा के सूरसदन में नवजात बच्चियों को दी
गई बेबी किट रोली टीका लगाकर, लाल चुनरी एवं फल भेंट कर किया गया कन्या पूजन लाभार्थी बच्चों को मिला प्रशस्ति पत्र

आगरा:-महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश सरकार के 'नव निर्माण के 09 वर्ष' पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूरसदन प्रेक्षागृह में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डा. बबीता सिंह चौहान की गरिमामई उपस्थिति में कन्या पूजन, कन्या जन्मोत्सव, गोद भराई व अन्नप्राशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर व मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवजात बच्चियों को बेबी किट वितरित की गई तथा रोली टीका लगाकर, लाल चुनरी एवं फल भेंट कर कन्या पूजन किया गया। इसके साथ ही गोदभराई एवं 6 माह तक के बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
डा बबीता सिंह चौहान ने कार्यक्रम को सम्बाधित करते हुए कहा कि संस्कार जिंदा रहेंगे तो संस्कृति जिंदा रहेगी और संस्कृति से किसी भी राष्ट्र की पहचान जिंदा रहती है, तभी भारत राष्ट्र का अस्तित्व बचेगा, सरकार ने अन्नप्राशन, गर्भवती माताओं की गोद भराई, नवरात्र के पवित्र अवसर पर कन्या पूजन आदि कार्यक्रमों द्वारा, सनातन संस्कारों की पुनः स्थापना की है। हमारे सनातन धर्म में संस्कारों का अत्यधिक महत्व है मां के गर्भ में आने से लेकर जन्म से मृत्यु तक संस्कारों से हमारे देश में संस्कृति का उन्नयन होता है। उन्होंने कहा कि कन्या सुमंगला योजना मुख्यमंत्री योगी के हृदय के अत्यंत करीब हैं उन्होंने बेटियों के लिए पैदा होने से पढ़ाई तक, शादी अनुदान योजना तक योगी जी द्वारा गरीबों की बेटियों के लिए व्यवस्था की है, अब बेटियों की भ्रूण हत्या नहीं होती गरीब मां बाप कन्या सुमंगला योजना के कारण बेटी के जन्म पर उत्साह के साथ उसे अस्पताल से अपने घर ले जाते हैं, योगी सरकार द्वारा सामूहिक विवाह में प्रति जोड़े 01 लाख रुपए प्रदान किए जाते हैं, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं, सभी बहनों को योगी जी ने किसी न किसी रूप में लाभान्वित किया है, अब बहन बेटियां रात को देर से कहीं भी आ जा सकती हैं, कानून व्यवस्था उल्लेखनीय है।
अध्यक्ष द्वारा अपील करते हुए कहा कि महिलाएं सोशल मीडिया से दूर रहें तथा अपने छोटे बच्चों को भी इससे दूर रखें रील बनाने के टाइम को अपने परिवार और बच्चों के साथ बिताएं उन्हें संस्कार दें, उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा कक्षा 05 तक के बच्चों को होम वर्क मोबाइल या ऑनलाइन न देने पर पाबंदी लगाई गई है, अपने बच्चों को मोबाइल, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव से बचाएं, तथा सभी महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बाल श्रम, बाल विवाह की रोकथाम, मिशन शक्ति अभियान 5.0 के साथ अन्य सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता सम्बन्धी कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को सम्मान पत्र तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किया गया।

इसके बाद उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा सूरसदन में स्थापित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार की सराहना की। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल सोनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य, जिला सूचना अधिकारी शीलेंद्र कुमार शर्मा मौजूद रहे।

video

Pages