DCP West Agra Inspects Dangal Event, Appeals for Peace and Harmony on Holi Festival
आगरा पुलिस ने होली के अवसर पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए कमर कस ली है। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी, आगरा आदित्य कुमार ने थाना कागारौल क्षेत्र के ग्राम अकोला में आयोजित दंगल कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण किया और स्थानीय नागरिकों से संवाद किया।
ग्राम दोरेठा और दिगरोता में पूर्व में पंजीकृत मुकदमों के संबंध में बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय नागरिकों से शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस ने अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।