डॉ.बबीता सिंह चौहान मा.राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने जिला महिला चिकित्सालय (लेडी लायल) में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के टीकाकरण HPV वैक्सीनेशन का फीता काट कर किया शुभारम्भ - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 24 मार्च 2026

डॉ.बबीता सिंह चौहान मा.राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने जिला महिला चिकित्सालय (लेडी लायल) में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के टीकाकरण HPV वैक्सीनेशन का फीता काट कर किया शुभारम्भ

डॉ.बबीता सिंह चौहान मा.राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने जिला महिला चिकित्सालय (लेडी लायल) में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के टीकाकरण HPV वैक्सीनेशन का फीता काट कर किया शुभारम्भ


निर्धारित आयु की किशोरियों का चरण वद्ध तरीके से सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिये होगा निशुःल्क HPV वैक्सीनेशन

आगरा:-महिलाओं एवं किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज लेडी लायल अस्पताल, आगरा में IIPV (ह्यूमन पैपिलोमा दायरस) वैक्सीनेशन अभियान का विधिवत शुभारंभ आज दिनांक 23.03.2026 को राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डा० बबीता चौहान द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि HPV वैक्सीन किशोरियों और महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह सर्वाइकल कैंसर के प्रमुख कारणों से बचाव प्रदान करती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं, जिससे भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षका जिला महिला चिकित्सालय, डा० पुष्पलता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डा० उपेंद्र कुमार, डा० सुरेंद्र मोहन प्रजापति उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा० पीयूष जैन उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ड़ा० ऋषि गोपाल उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य पार्टनर्स उपस्थित रहे। विशेषज्ञों द्वारा HPV संक्रमण, उसके प्रभाव एवं टीकाकरण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि यह वैक्सीन सुरक्षित एवं प्रभावी है और निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं को निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।

अभियान के तहत निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं को चरणबद्ध तरीके से वैक्सीनेशन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवं नियमित टीकाकरण अपनाने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही, जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय से सहयोग की अपील की गई, ताकि यह अभियान सफलतापूर्वक संचालित हो सके।

अंत में सभी अधिकारियों एवं उपस्थित जनों ने इस पहल को जनस्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसके सफल क्रियान्वयन का संकल्प लिया गया।
..................

video

Pages