एसएन मेडिकल कॉलेज के ICU में बेखौफ घूमता दिखा कुत्ता, सुरक्षा के दावों की खुली पोल - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 7 मार्च 2026

एसएन मेडिकल कॉलेज के ICU में बेखौफ घूमता दिखा कुत्ता, सुरक्षा के दावों की खुली पोल

एसएन मेडिकल कॉलेज के ICU में बेखौफ घूमता दिखा कुत्ता, सुरक्षा के दावों की खुली पोल


आगरा। ताजनगरी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, सरोजिनी नायडू (SN) मेडिकल कॉलेज में लापरवाही का एक और गंभीर मामला सामने आया है। अस्पताल के सबसे संवेदनशील हिस्से यानी इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में देर रात एक आवारा कुत्ता घूमता पाया गया। इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और संक्रमण नियंत्रण (Infection Control) के दावों पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है।

गार्ड नदारद, मरीजों में दहशत
बताया जा रहा है कि यह घटना देर रात करीब 1:30 बजे की है। उस वक्त न तो गेट पर कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद था और न ही कोई कर्मचारी। कुत्ता वार्ड के भीतर काफी देर तक टहलता रहा, जिससे वहां भर्ती गंभीर मरीजों और उनके तीमारदारों में हड़कंप मच गया। संक्रमण के प्रति बेहद संवेदनशील माने जाने वाले क्षेत्र में इस तरह की चूक मरीजों की जान जोखिम में डालने के बराबर है।
बार-बार की चेतावनी के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
हैरानी की बात यह है कि इसी साल जनवरी में भी मेडिकल कॉलेज के विभिन्न वार्डों में आवारा कुत्तों के घूमने की शिकायतें मिली थीं, जिन्हें मीडिया ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिसका नतीजा इस बड़ी सुरक्षा चूक के रूप में सामने आया।

video

Pages