दंपति पर हमला: मामूली विवाद में दबंगों ने की मारपीट, वीडियो वायरल - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 7 मार्च 2026

दंपति पर हमला: मामूली विवाद में दबंगों ने की मारपीट, वीडियो वायरल

दंपति पर हमला: मामूली विवाद में दबंगों ने की मारपीट, वीडियो वायरल

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के संजीव नगर इलाके में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ झगड़ा हिंसक हो गया। दबंग पक्ष के लोगों ने दंपति पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पीड़ित सतेन्द्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि इलाके में मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बात से नाराज होकर दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

video

Pages