आगरा में Zero Fatality District (ZFD) अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 12 मार्च 2026

आगरा में Zero Fatality District (ZFD) अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

आगरा में Zero Fatality District (ZFD) अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

आगरा:- डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार एवं एसीपी ट्रैफिक द्वारा समस्त क्रिटिकल कॉरिडोर टीम (CCT) प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने एवं प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक में डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है और इसे सुनिश्चित करने के लिए सभी को समन्वित रूप से कार्य करना होगा। उन्होंने ट्रैफिक नियमों के कड़ाई से पालन कराने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने पर बल दिया।

बैठक के उपरांत डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार एवं एसीपी ट्रैफिक द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्रिटिकल कॉरिडोर टीम (CCT) प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने में उनके योगदान की सराहना की गई।

इस अवसर पर एसीपी ट्रैफिक ने कहा कि हमारा लक्ष्य शून्य सड़क दुर्घटना (Zero Fatality) सुनिश्चित करना है और इसे प्राप्त करने के लिए निरंतर सतर्कता एवं समर्पण के साथ कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने सभी टीम प्रभारियों को उनके सराहनीय कार्य के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

video

Pages