आगरा में 1 अप्रैल से ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ, कम्पोजिट विद्यालय न्यू आगरा से होगी शुरुआत - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 1 अप्रैल 2026

आगरा में 1 अप्रैल से ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ, कम्पोजिट विद्यालय न्यू आगरा से होगी शुरुआत

आगरा में 1 अप्रैल से ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ, कम्पोजिट विद्यालय न्यू आगरा से होगी शुरुआत

आगरा। जनपद में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ 1 अप्रैल 2026 से किया जाएगा। इस अभियान का प्रथम चरण कम्पोजिट विद्यालय न्यू आगरा से समारोहपूर्वक प्रारंभ होगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम 1 अप्रैल को पूर्वाह्न 11:30 बजे आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा जनपद के माननीय जनप्रतिनिधि गरिमामयी उपस्थिति में अभियान की शुरुआत करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्कूल बैग, पुस्तक सेट एवं अन्य शैक्षिक सामग्री वितरित की जाएगी, जिससे उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालयों से जोड़ना और उन्हें नियमित शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।

‘स्कूल चलो अभियान’ के माध्यम से जनपद में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने, ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः स्कूल से जोड़ने और अभिभावकों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों और शिक्षकों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

video

Pages