आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर चला सघन टिकट चेकिंग अभियान 137 यात्रियों को पकड़ककर 66 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला स्टेशन पर गंदगी करने वालों भी लगा जुर्माना - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 18 अप्रैल 2026

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर चला सघन टिकट चेकिंग अभियान 137 यात्रियों को पकड़ककर 66 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला स्टेशन पर गंदगी करने वालों भी लगा जुर्माना

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर चला सघन टिकट चेकिंग अभियान 137 यात्रियों को पकड़ककर 66 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला स्टेशन पर गंदगी करने वालों भी लगा जुर्माना

आगरा छावनी स्टेशन पर शुक्रवार को को अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। इस अभियान के दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफार्मों एवं आने-जाने वाली ट्रेनों में व्यापक रूप से टिकट जांच की गई। जांच के दौरान कई यात्रियों को बिना टिकट अथवा अनियमित रूप से यात्रा करते पाया गया। कुछ यात्रियों द्वारा बचने का प्रयास भी किया गया, जिन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया।

जांच के दौरान कुल 137 अनियमित यात्रियों से ₹66,180 का जुर्माना वसूला गया। इसमें 46 बिना टिकट यात्रियों से ₹33,430 व 48 अनियमित यात्रियों से ₹21,450 तथा 2 बिना बुक सामान के मामलों में ₹700 वसूले गए। इसके अतिरिक्त 3 यात्रियों से ₹600 का रेल परिसर में गंदगी फैलाने पर जुर्माना लिया गया। साथ ही 8 बिना टिकट, 28 अनियमित यात्रियों के अतिरिक्त एक लोडर एवं एक अनाधिकृत वेंडर सहित कुल 38 मामलों में न्यायालय प्रक्रिया के अंतर्गत प्रत्येक पर ₹10,000 का दंड निर्धारित किया गया।

video

Pages