आगरा के होटल में बॉयफ्रेंड का मर्डर. गर्लफ्रैंड नर्स ने सिर में मारा हथौड़ा और सर्जिकल ब्लेड से रेता गला. खून से लथपथ लाश के पास बैठी मिली.
आगरा में सनसनीखेज मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है. ग्वालियर हाइवे पर इटौरा के पास स्थित होटल राजपथ के कमरे में गर्लफ्रैंड ने अपने प्रेमी की वीभत्स हत्या कर दी. पहले उसके सिर पर हथौड़ा मारा और उसके बाद सर्जिकल ब्लेड से गला रेत दिया. हत्या के बाद महिला ने खुद इसकी जानकारी होटल स्टाफ को दी सूचना पर पुलिस पहुंची तो अंदर खून से युवक की लथपथ लाश पड़ी थी और पास में ही उसकी गर्लफ्रैंड थी. पलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है मामले की जांच की जा रही है।
दोपहर 12 बजे बुक किया था कमरा
घटना शुक्रवार दोपहर इटोरा गांव स्थित होटल ताजपथ की है. शुक्रवार करीब दोपहर 12 बजे एक महिला और युवक होटल में आए और उन्होंने तीसरी मंजिल के एक कमरे को किराए पर लिया. पुलिस के अनुसार कुछ देर बाद वह महिला कमरे से बाहर आई और उसने होटल स्टाफ को बताया कि उसने युवक की हत्या कर दी है. यह सुनकर होटल स्टाफ सन्न रह गया. पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई. कमरे में खून बिखरा हुआ था और युवक की लाश थी. वहीं उसकी प्रेमिका थी. पुलिस ने मृतक की पहचान फतेहपुर सीकरी के गांव शिवपुरी में रहने वाले 35 साल के खिल्लो पुत्र होरीलाल के रूप में की।
पुलिस कर रही हत्या के कारणों का पता
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक रिश्ते में महिला का मामा लगता है. दोनों के बीच प्रेम संबंध भी थे. पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है. एसीपी सुकन्या शर्मा के नेतृत्व में होटल की सघन चेकिंग कराई गई. आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है. फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।