किरावली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दहेज हत्या के 2 अभियुक्तों और 1 अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
आगरा के किरावली थाना पुलिस ने अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने और दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की फांसी लगाकर हत्या करने वाले 2 अभियुक्तों (पति, ससुर) और 1 अभियुक्ता (मृतिका की सास) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 16.04.2019 को वादी की पुत्री की शादी नरेंद्र पुत्र कुलदीप सिंह निवासी ग्राम मोरी थाना किरावली आगरा के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुई थी। लेकिन कुछ समय बाद वादी की पुत्री को उसके ससुरालियों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट व प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर वादी की पुत्री को फांसी लगाकर हत्या कर दी गई।
इस संबंध में थाना किरावली पर मु0अ0सं0 66/2026 धारा 80(2)/85 बीएनएस व धारा ¼ दहेज प्रतिषेध अधिनियम पंजीकृत किया गया। दिनांक 07.04.2026 को किरावली पुलिस टीम द्वारा चैकिंग गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित 2 अभियुक्तों नरेंद्र (पति), कुलदीप सिंह (ससुर) व 1 अभियुक्ता (मृतिका की सास) को विद्यापुरकट के पास से गिरफ्तार किया गया।