छीनेती गैंग का पर्दाफाश: थाना एकता पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 2 शातिर गिरफ्तार, मोबाइल-नकदी बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

छीनेती गैंग का पर्दाफाश: थाना एकता पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 2 शातिर गिरफ्तार, मोबाइल-नकदी बरामद

छीनेती गैंग का पर्दाफाश: थाना एकता पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 2 शातिर गिरफ्तार, मोबाइल-नकदी बरामद

आगरा। थाना एकता पुलिस ने शहर में दहशत फैलाने वाले छीनेती गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, छीना गया मोबाइल फोन और ₹2,550 नकद बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार 9 अप्रैल 2026 को एक महिला ने थाना एकता में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह शहीद नगर क्षेत्र से ऑटो द्वारा घर जा रही थी, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उसका पीछा किया और नौफरी एंटीपीसी के पास ऑटो रुकवाकर उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 12 अप्रैल को तोरा चौकी के पास से दोनों अभियुक्तों जयवीर और जोगेन्द्र को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे छीनेती के इरादे से घूम रहे थे और जूस की दुकान पर महिला को देखकर उसे निशाना बनाया। मौका मिलते ही उन्होंने ऑटो रुकवाकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। इतना ही नहीं, उन्होंने मोबाइल के जरिए यूपीआई से कुछ पैसे भी निकाल लिए।

पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों में हड़कंप मच गया है। थाना एकता पुलिस का कहना है कि अपराध पर लगाम कसने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

video

Pages