आगरा में गैस के लिए चाय वाले या स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को राहत. बिना बुकिंग के सिर्फ आधार कार्ड दिखाकर मिलेगा छोटा गैस सिलेंडर
आगरा में चाय वाले, स्ट्रीट फूड विक्रेता और दूसरे जिले से पढ़ने आए स्टूडेंट्स के लिए गैस की किल्लत से राहत मिलेगी. इन लोगों को अब बिना बुकिंग के सिर्फ आधार कार्ड दिखाने पर छोटा गैस सिलेंडर मिल जाएगा. ये सिलेंडर पेट्रोल पंप या गैस एजेंसी से रिफिल करा सकेंगे. इसके लिए उन्हें 600 रुपये गैस के देने होंगे. अगर उनके पास छोटा गैस सिलेंडर नहीं है तो 800 रुपेय प्लस जीएसटी देना होगा।
इस संबंध में इंडेन गैस डिस्ट्रिब्यूटर्स एसोसिएशन आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुराहित ने बताया कि छोटे से व्यापारी आकस्मिक स्थिति में छोटा सिलेंडर से काम चला सकते हैं. डीएसओ आनंद कुमार ने बताया कि बड़े सिलेंडर से अन्य सिलेंडर में गैस भरते समय अक्सर हादसे हो जाते हैं. ऐसे में छोटा गैस सिलेंडर कंपनियों द्वारा भरकर दिए जा रहे हैं।