रबी विपणन वर्ष 2026-27 हेतु गेहूँ क्रय केंद्रों पर किसान भाइयों की सुविधा के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति कार्यालय की गई है कंट्रोल रूम की स्थापना - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 9 अप्रैल 2026

रबी विपणन वर्ष 2026-27 हेतु गेहूँ क्रय केंद्रों पर किसान भाइयों की सुविधा के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति कार्यालय की गई है कंट्रोल रूम की स्थापना

रबी विपणन वर्ष 2026-27 हेतु गेहूँ क्रय केंद्रों पर किसान भाइयों की सुविधा के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति कार्यालय की गई है कंट्रोल रूम की स्थापना

गेहूं क्रय केंद्रों पर आ रही किसी भी समस्या,शिकायत को, किसान भाई,मोबाइल नम्बर 09568791433 पर करा सकते हैं दर्ज, दे सकते हैं सुझाव


आगरा:- अपर जिलाधिकारी (ना0आ0) /प्रभारी अधिकारी गेहूं खरीद अजय नारायण सिंह ने अवगत कराया है कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूँ क्रय के अनुश्रवण, गेहूँ क्रय कार्य की समीक्षा तथा प्राप्त शिकायतों पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही हेतु  कार्यालय में एक खरीद नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, कंट्रोल रूम में प्रभारी के रूप में कार्मिक पूरन सिंह की ड्यूटी लगाई गई है।
उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 09568791433 है। किसान भाइयों को गेहूं क्रय केंद्र पर किसी भी प्रकार की,कोई भी समस्या आती है, तो उपरोक्त दिये गए मो0 न0पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं,किसान भाइयों की समस्या का तत्काल निस्तारण किया जाएगा
उन्होंने यह भी बताया है कि गेहूं खरीद नियंत्रण कक्ष रविवार व सरकारी अवकाश के दिन को छोड़कर,प्रातः 10 बजे से अपराह्न 01 बजे तक क्रियाशील रहेगा ।
….........

video

Pages