आगरा में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी
आगरा के सुभाष पार्क, नाई की मण्डी, मन्टोला, गालिबपुरा, ढ़ाकरन चौराहा आदि क्षेत्रों में 09 अप्रैल और 10 अप्रैल 2026 को पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
अधिशासी अभियंता, छत्ता जलकल विभाग, आगरा ने बताया है कि सुभाष पार्क स्थित पानी की टंकी की सफाई के कारण यह बाधा आएगी। उन्होंने निवासियों से अनुरोध किया है कि वे आवश्यकतानुसार पेयजल का भण्डारण कर लें।