महिला सम्मान समारोह: आगरा पुलिस ने 21 महिलाओं और 19 महिला पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित
आगरा में "सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश" मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस मॉडर्न स्कूल ऑडिटोरियम, पुलिस लाइन्स आगरा में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आगरा और अपर पुलिस आयुक्त ने 21 महिलाओं और 19 महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया।