बरहन पुलिस का जुआरियों पर बड़ा प्रहार: हार-जीत की बाजी लगाते 05 दबोचे - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

बरहन पुलिस का जुआरियों पर बड़ा प्रहार: हार-जीत की बाजी लगाते 05 दबोचे

बरहन पुलिस का जुआरियों पर बड़ा प्रहार: हार-जीत की बाजी लगाते 05 दबोचे

थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी का संदेश: क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जुआ, सट्टा और नशा माफियाओं के खिलाफ पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

जनपद आगरा:- पुलिस कमिश्नरेट आगरा में अपराधियों और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत थाना बरहन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बरहन पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए हार-जीत की बाजी लगा रहे 05 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर सटीक घेराबंदी

पुलिस कमिश्नर आगरा के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त एत्मादपुर के नेतृत्व में थाना बरहन पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सटीक मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम तेहू रामनगर मुर्गी फार्म के पास छापेमारी की। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने जुआरियों को संभलने का मौका तक नहीं दिया और मौके से पांच अभियुक्तों को दबोच लिया गया।

बरामदगी और कानूनी कार्रवाई

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने निम्नलिखित सामग्री बरामद की है, जिसमें 2750 रुपये नगद,52 ताश के पत्ते और एक प्लास्टिक की बोरी मिली। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा संख्या-69/2026 के तहत धारा 13 जी एक्ट (जुआ अधिनियम) और 112(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एटा जिले के शातिर अनीत निवासी शाहगढ़ी जलेसर,सुगड सिंह निवासी टिपिरिया, सकरौली, हरपाल निवासी टिपिरिया, सकरौली, राजेश निवासी ऊँचा गाँव जलेसर,धर्मवीर निवासी नाहर सिंह जलेसर शामिल थे।

कार्यवाही के दौरान प्रभारी निरीक्षक आशुतोष रघुवंशी थाना बरहन आगरा, एसआई रोशन राणा, एसआई सुनील कुमार, एसआई हितेश, एसआई सुनील, हेड कांस्टेबल अतुल कुमार, हेड कांस्टेबल राजबहादुर सिंह, कांस्टेबल मुकुल कुमार, मौजूद रहे।

video

Pages