सिकंदरा पुलिस का खुलासा: टायर लदे लोडर की चोरी का पर्दाफाश, 24 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

सिकंदरा पुलिस का खुलासा: टायर लदे लोडर की चोरी का पर्दाफाश, 24 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार

सिकंदरा पुलिस का खुलासा: टायर लदे लोडर की चोरी का पर्दाफाश, 24 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार

आगरा। थाना सिकंदरा पुलिस ने टायर लदे लोडर की चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 12 टायर भी बरामद किए हैं।

मामले के अनुसार, वादी ने थाना सिकंदरा में तहरीर देकर बताया था कि उसका लोडर (सुपर कैरी) अपोलो टायर कंपनी में माल डिलीवरी के कार्य में लगा हुआ है। 3/4 अप्रैल 2026 की रात को डिलीवरी के लिए 12 टायर लोडर में लोड कर कंपनी के बाहर खड़ा किया गया था, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। इस पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 159/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।

घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने 9 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त तरुण कुमार पुत्र राकेश कुमार और समीर पुत्र शमशुद्दीन को ग्राम माँगरौल गुजर जाने वाली सड़क से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी किए गए 12 टायर बरामद किए गए।

पूछताछ में हुआ खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 3/4 अप्रैल की रात लखनपुर स्थित डिलीवरी हब से टायरों से लदा लोडर चोरी किया था। इसके बाद दोनों ने टायरों को माँगरौल गुजर के जंगल में झाड़ियों में छिपा दिया, जबकि लोडर वाहन को आरोपी समीर ने चलाकर थाना अछनेरा क्षेत्र में सड़क किनारे लावारिस हालत में छोड़ दिया।

दोनों आरोपी चोरी के टायरों को बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

video

Pages