एत्मादपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से छेड़खानी करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 26 अप्रैल 2026

एत्मादपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से छेड़खानी करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

एत्मादपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से छेड़खानी करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

महिलाओं और बच्चियों के विरुद्ध अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। एत्मादपुर पुलिस क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। 

जनपद आगरा:- नारी सुरक्षा और महिला अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना एत्मादपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक नाबालिग बालिका के साथ घर में घुसकर छेड़खानी करने वाले आरोपी को मुखबिर की सूचना पर सतौली कट के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 22 अप्रैल 2026 को थाना एत्मादपुर में एक पीड़ित पिता ने तहरीर दी थी। आरोप था कि जब वह घर पर मौजूद नहीं थे तब क्षेत्र के ही निवासी अरुण कुमार पुत्र गयाप्रसाद ने उनके घर में घुसकर उनकी नाबालिग पुत्री के साथ जबरदस्ती छेड़खानी की। जब पीड़ित परिवार ने इस बात का विरोध किया और शिकायत की तो आरोपी की मां ने पीड़ित और उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर आगरा के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या- 142/26 के तहत BNS की धारा 74/78/352/351(3) और 7/8 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था।

शनिवार 25 अप्रैल को सटीक सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी अरुण कुमार को सतौली कट के पास से दबोच लिया।

बताया जाता है कि आरोपी पर छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।

आरोपी को सलाखों के पीछे पहुँचाने में प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार थाना एत्मादपुर, एसआई विपिन कुमार, एसआई रामसुन्दर, महिला एसआई सोनी सिंह मौजूद रहे।

video

Pages