ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे 4 जुआरी गिरफ्तार, रकाबगंज पुलिस ने खंडहर में दी दबिश - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 26 अप्रैल 2026

ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे 4 जुआरी गिरफ्तार, रकाबगंज पुलिस ने खंडहर में दी दबिश

ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे 4 जुआरी गिरफ्तार, रकाबगंज पुलिस ने खंडहर में दी दबिश

क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जुए और सट्टे के खिलाफ पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा

जनपद आगरा:-थाना रकाबगंज पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को चार अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में नगदी और ताश की गड्डियां बरामद की हैं। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर ताजमहल व्यू एन्क्लेव के पास एक पुराने खंडहर में की गई।

जानकारी के अनुसार, थाना रकाबगंज पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आगरा फोर्ट की ओर जाने वाली सड़क पर पीडब्ल्यूडी तिराहा स्थित ताजमहल व्यू एन्क्लेव आर्मी गेट के सामने झाड़ियों के बीच बने एक पुराने खंडहर में कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगा रहे हैं। पुलिस ने बिना समय गंवाए मौके पर घेराबंदी कर दी।

पुलिस टीम ने मौके से ताश खेल रहे चार लोगों को दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान पवन निवासी कुम्हारपाड़ा रकाबगंज,अनिल जैन निवासी तेलीपाड़ा छीपीटोला,बोबी निवासी तेलीपाड़ा छीपीटोला,विकास निवासी जैन गली छीपीटोला के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 65,500 रुपए की नगदी और 03 ताश की गड्डियां (एक खुली और दो सीलबंद) बरामद की गई हैं। 

पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा मुकदमा संख्या-51/2026 पंजीकृत कर लिया है।

थाना प्रभारी निशामक त्यागी के नेतृत्व में इस टीम में एसआई देव व्रत सिंह, एसआई फारुख खान, एसआई अतुल पाठक, एसआई विपिन कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

video

Pages