आगरा में ‘बावरिया गैंग’ का पर्दाफाश: पर्स काटकर जेवर-नकदी उड़ाने वाली महिला गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस का खुलासा
नाई की मंडी:थाना प्रभारी रोहित कुमार की सख्त रणनीति और पैनी नजर: जहां तैनाती, वहां अपराधियों पर शिकंजा
जनपद आगरा:-जिले के थाना नाई की मंडी क्षेत्र में महिला के पर्स से रुपये और सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादिया ने 19 अप्रैल 2026 को थाना नाई की मंडी में सूचना दी कि 17 अप्रैल को वह अपनी बेटी के साथ ऑटो से बोदला से बिजलीघर जा रही थी। तभी रास्ते में एक अज्ञात महिला ने उसके पर्स से सोने की चेन, अंगूठी, दो जोड़ी बिछुए और 3000 रुपये चोरी कर लिए। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
घटना के अनावरण के लिए गठित पुलिस टीम ने 21 अप्रैल 2026 को सूचना के आधार पर आरोपी महिला को सुभाष पार्क से पंचकुइयां जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक सोने की चेन, एक अंगूठी, एक लॉकेट और दो जोड़ी बिछुए बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसने ऑटो में सफर कर रही महिला के बैग से मौका देखकर सामान चोरी किया था और बाद में ढाकरान चौराहे पर उतर गई थी।
पुलिस के अनुसार, महिला आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वह पहले हरियाणा राज्य के पानीपत में चोरी के मामले में जेल जा चुकी है। फिलहाल उसके अन्य आपराधिक मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
थाना नाई की मंडी प्रभारी निरीक्षक रोहित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में उपनिरीक्षक हर्ष प्रकाश, उपनिरीक्षक प्रशांत मलिक सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे, जिन्होंने सक्रियता दिखाते हुए महिला आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया है।
थाना प्रभारी रोहित कुमार का कार्यकाल:
थाना नाई की मंडी के प्रभारी निरीक्षक रोहित कुमार अपनी कुशल और प्रभावी पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं। अपने अब तक के कार्यकाल में उन्होंने कई बड़े खुलासे किए हैं। इससे पहले वे थाना लोहामंडी, थाना ट्रांस यमुना और थाना एमएम गेट का सफलतापूर्वक चार्ज संभाल चुके हैं। वर्तमान में वे थाना नाई की मंडी की कमान संभालते हुए अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।