आगरा के डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी बने विशेष सचिव, मनीष बंसल होंगे नए जिलाधिकारी
आगरा में प्रशासनिक फेरबदल के तहत देर रात कई जिलाधिकारियों के तबादले किए गए, जिनमें आगरा के जिलाधिकारी का नाम भी शामिल है। आगरा के डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी को विशेष सचिव, मुख्यमंत्री पद पर तैनात किया गया है।
उनकी जगह मनीष बंसल को आगरा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, जो फिलहाल सहारनपुर में डीएम के पद पर कार्यरत थे। मनीष बंसल 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और मूल रूप से पंजाब के निवासी हैं। वह इससे पहले संभल और सहारनपुर में जिलाधिकारी रह चुके हैं। इसके अलावा मेरठ में नगरायुक्त और लखनऊ में सीडीओ के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रशासनिक हलकों में उन्हें एक व्यवहार कुशल और प्रभावी अधिकारी के रूप में जाना जाता है।
बताया जा रहा है कि मनीष बंसल एक-दो दिन के भीतर आगरा में जिलाधिकारी का कार्यभार संभाल सकते हैं। उनकी पत्नी मेघा रूपम गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी हैं।
वहीं अरविंद मलप्पा बंगारी ने 15 सितंबर 2024 को आगरा का कार्यभार संभाला था। अपने करीब डेढ़ साल के कार्यकाल में उन्होंने जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया और कई सराहनीय कार्य किए।