आगरा में 250 महिला सहायक परिचालकों की भव्य दीक्षांत परेड सम्पन्न - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 30 अप्रैल 2026

आगरा में 250 महिला सहायक परिचालकों की भव्य दीक्षांत परेड सम्पन्न

आगरा में 250 महिला सहायक परिचालकों की भव्य दीक्षांत परेड सम्पन्न

आगरा। उ०प्र० पुलिस दूरसंचार विभाग की 250 महिला सहायक परिचालक प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपरान्त दिनांक 29 अप्रैल 2026 को मण्डलीय होमगार्ड प्रशिक्षण केन्द्र, बुढ़ाना, आगरा में भव्य दीक्षांत परेड समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा राम बदन सिंह ने परेड की सलामी ग्रहण कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी प्रशिक्षु सहायक परिचालकों को राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता बनाए रखने, राष्ट्रसेवा, विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार में शामिल हो रही सभी नव-नियुक्त महिला सहायक परिचालकों को उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं अतिथियों ने प्रशिक्षुओं के अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

video

Pages