यूपी-112 पीआरवी कर्मियों को हीटवेव एडवाइजरी व सम्मान-पत्र वितरित - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 30 अप्रैल 2026

यूपी-112 पीआरवी कर्मियों को हीटवेव एडवाइजरी व सम्मान-पत्र वितरित

यूपी-112 पीआरवी कर्मियों को हीटवेव एडवाइजरी व सम्मान-पत्र वितरित

आगरा:- पुलिस कमिश्नरेट आगरा में तैनात यूपी-112 पीआरवी कर्मियों के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस आयुक्त आगरा  दीपक कुमार द्वारा गर्मी के मौसम में लू (हीटस्ट्रोक) से बचाव हेतु राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा जारी हीटवेव एडवाइजरी-2026 का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में पीआरवी कर्मियों को ओआरएस किट उपलब्ध कराई गईं, ताकि वे ड्यूटी के दौरान स्वयं को सुरक्षित रख सकें। साथ ही, आपातकालीन परिस्थितियों में घायलों के प्राथमिक उपचार के लिए फर्स्ट एड बॉक्स भी प्रदान किए गए।

सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्ण और सावधानीपूर्वक उपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कर्मियों को सोशल मीडिया पॉलिसी भी वितरित की गई। इसके अतिरिक्त, अपने कर्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वहन करने वाले पीआरवी कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त आगरा, पुलिस उपायुक्त पूर्वी, अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल एवं प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 आगरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा और मनोबल को सुदृढ़ करना रहा।

video

Pages