निविदा शर्तों का उल्लंघन करने पर मथुरा की हैप्पी शर्मा फर्म की गई ब्लैकलिस्ट, 2.70 लाख की जमानत राशि हुई जब्त।
फर्म मै० हैप्पी शर्मा कोन्ट्रेक्टर एण्ड टूर एण्ड ट्रेवल्स, मथुरा द्वारा समय पर वाहन न देने और शर्तों के उल्लंघन करने पर जैम पोर्टल पर एल-1 फर्म का कॉन्ट्रैक्ट निरस्त।
आगरा:-अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल)/प्रभारी अधिकारी (नजारत) प्रशांत तिवारी ने अवगत कराया है कि शासनादेशानुसार जनपद में तैनात राजस्व न्यायिक अधिकारियों के उपयोगार्थ एवं मा0 परिषद के पत्र दिनांक 23.3.2025 के अन्तर्गत प्रति तहसील 03 वाहन नायब तहसीलदारों के उपयोगार्थ यदि तहसील में तीन से कम नायब तहसीलदार तैनात/कार्यरत हैं, के सापेक्ष वाहन (बोलेरो) वित्तीय वर्ष 2025-26 (दिनांक 31.3.2026 तक) जेम पोर्टल के माध्यम से वाहन रखे जाने हेतु फाइनेंशियल बिड में अंकित एल-1 (फर्म मै० हैप्पी शर्मा कोन्ट्रेक्टर एण्ड टूर एण्ड ट्रेवल्स, मथुरा) की प्रतिमाह जीएसाटी सहित प्रतिवाहन दर रूपया 26,068 पर किराये पर रखे जाने हेतु दिनांक 14.5.2025 को स्वीकृति प्रदान की गयी थी।
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि कार्यालय, नाजिर सदर के पत्र दिनांक 15.5.2025 द्वारा उक्त फर्म मै० हैप्पी शर्मा कोन्ट्रेक्टर एण्ड टूर एण्ड ट्रेवल्स, मथुरा को जनपद आगरा में राजस्व न्यायिक अधिकारियों एव नायब तहसीलदारों की तैनाती के आधार पर आवश्यकतानुसार उपरोक्त प्रतिमाह किराया दर रूपया 26,068 पर वर्तमान में तैनाती के अनुरूप वास्तविक आवश्यकता के अनुसार कुल 23 (तेईस) वाहन (बोलेरो) निविदा शर्तों के अनुरूप उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया था, परन्तु उक्त फर्म द्वारा निविदा शर्तों के अधीन वाहन उपलब्ध नहीं कराये गये तथा निविदा शर्तों का उल्लंघन किया गया। सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा वाहन समय से उपलब्ध न कराने, वाहन को बीच-बीच में हटा लेने आदि शिकायती पत्र प्रस्तुत करने पर एवं निविदा शर्तों का उल्लघंन किये जाने पर सम्बन्धित फर्म को किर्यालय नाजिर सदर द्वारा नोटिस निर्गत किये गये। उक्त नोटिसों द्वारा सम्बन्धित फर्म को स्पष्ट रूप से यह अवगत करा दिया गया था कि निविदा की शर्त संख्या-15 का उल्लघंन किया जा रहा है। उपरोक्त नोटिस को कांट्रैक्टर के दूरभाष नं0 9720119940 पर भी व्हाट्सएप पर प्रेषित किया गया। निविदा शर्तों का उल्लघंन किये जाने पर मासिक बिल का 10 प्रतिशत कटौती, द्वितीय नोटिस पर 25 प्रतिशत निविदा को निरस्त कर, एफ०डी०आर० धनराशि जब्त कर, ब्लैक लिस्ट किये जाने की कार्यवाही से अवगत करा दिया गया था।
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि जिलाधिकारी महोदय के आदेश के अन्तर्गत निविदा शर्तों के उल्लघंन किये जाने पर एल-1 (फर्म मै० हैप्पी शर्मा कोन्ट्रेक्टर एण्ड टूर एण्ड ट्रेवल्स, मथुरा) का कान्ट्रेक्ट जैम पोर्टल पर निरस्त एवं ब्लैक लिस्ट किये जाने तथा फर्म द्वारा जमा एफडीआर की धनराशि रूपया 2.70 लाख को सरकार हित में जब्त की गई है।
-------------------