अटल आवासीय विद्यालय कोरई,आगरा की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 2 अप्रैल 2026

अटल आवासीय विद्यालय कोरई,आगरा की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

अटल आवासीय विद्यालय कोरई,आगरा की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

मंडल के सभी जिलों के श्रम कार्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं विद्यालय के सूचना पट्ट पर देखा जा सकता है प्रवेश परीक्षा का परिणाम

आगरा:- सहायक श्रमायुक्त शगुन ओमर ने अवगत कराया है कि अटल आवासीय विद्यालय, कोरई, आगरा में कक्षा-06 एवं कक्षा-09 के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम दिनांक 28.03.2026 को जारी कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम मंडल के सभी जिलों में स्थित श्रम कार्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा अटल आवासीय विद्यालय के सूचना पट्ट पर देखा जा सकता है।
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि आगरा जनपद की तहसील किरावली के ग्राम कोरई स्थित अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा-06 में 160 तथा कक्षा-09 में 67 छात्र-छात्राओं के प्रवेश हेतु आगरा मंडल के चारों जिलों में दिनांक 08.03.2026 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। उक्त परीक्षा में कक्षा-06 के लिए 710 तथा कक्षा-09 के लिए 527 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कक्षा-06 में 80 बालक एवं 80 बालिकाओं का चयन किया गया है, जबकि कक्षा-09 में 34 बालक एवं 33 बालिकाओं का चयन हुआ है। शेष छात्र-छात्राओं को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
सहायक श्रमआयुक्त ने आगे यह भी अवगत कराया है कि सीटों के सापेक्ष कुल 227 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है तथा अन्य विद्यार्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। चयनित छात्र-छात्राओं द्वारा प्रवेश न लेने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
कक्षा-06 बालक वर्ग में 86.25 अंक प्राप्त कर फिरोजाबाद जनपद के मा० अभिषेक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में कु० दीक्षा ने 85 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
इसी प्रकार कक्षा-09 बालक वर्ग में फिरोजाबाद जनपद के मा० सोहम कांत ने 93 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में आगरा जनपद की कु० लक्ष्मी ने 72 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अटल आवासीय विद्यालय, कोरई, आगरा में कक्षा-06 एवं कक्षा-09 के चयनित छात्रों की काउंसलिंग दिनांक 02.04.2026 को तथा चयनित छात्राओं की काउंसलिंग दिनांक 04.04.2026 को आयोजित की जाएगी।
सहायक श्रमआयुक्त ने आगे यह भी अवगत कराया है कि अभिभावकों को काउंसलिंग के दिन सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति एवं छायाप्रति के साथ विद्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। मूल दस्तावेज सही पाए जाने पर ही संबंधित छात्र/छात्रा का प्रवेश विद्यालय में सुनिश्चित किया जाएगा।
-----------------------------------

video

Pages