सिकंदरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दीवार काटकर चोरी का प्रयास करने वाले 3 आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 12 अप्रैल 2026

सिकंदरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दीवार काटकर चोरी का प्रयास करने वाले 3 आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार

सिकंदरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दीवार काटकर चोरी का प्रयास करने वाले 3 आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार

आगरा। आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में दुकान की दीवार काटकर चोरी का प्रयास करने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दीवार काटने के औजार, एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

घटना 10 अप्रैल की देर रात करीब 2 बजे रुनकता क्षेत्र की है, जहां चोरों ने एक हार्डवेयर दुकान की दीवार काटकर अंदर घुसने की कोशिश की। इस दौरान वे इनवर्टर और बैटरी बाहर निकाल लाए थे, लेकिन आसपास के लोगों की आहट मिलने पर घबराकर सामान वहीं छोड़कर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टीम गठित की और मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे दिन में इलाके की रेकी करते थे और रात में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

पुलिस के अनुसार, जिस दुकान को निशाना बनाया गया, उससे करीब 10 मीटर दूर एक सप्ताह पहले भी लाखों रुपये के आभूषण चोरी हुए थे, जिसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आमिर शहजाद अली उर्फ छेका पुत्र मुनव्वर अली, शानू पुत्र पाले खां और मोहम्मद हुसैन उर्फ छोटी बहू पुत्र गुलाम नवी, निवासी सुल्तानगंज, थाना न्यू आगरा के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिकंदरा प्रदीप कुमार त्रिपाठी, चौकी इंचार्ज रुनकता नीलेश शर्मा, विकास शुक्ला, पवन कुमार, दीपक कुमार, महेश, सोमेश चौधरी, रोहित उमराव और भूरा सिंह शामिल रहे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।

video

Pages