आगरा में दो ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, कई घायल — दो की हालत गंभीर - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 12 अप्रैल 2026

आगरा में दो ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, कई घायल — दो की हालत गंभीर

आगरा में दो ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, कई घायल — दो की हालत गंभीर

आगरा। आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब दो ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कई सवारियां घायल हो गईं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, हादसा सैंया रोड पर हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

हादसे में एक ऑटो में सवार हरिकांत और चालक कबीर (निवासी सेवला) घायल हुए हैं। वहीं दूसरे ऑटो में बैठे रामअवतार, गोरा देवी, शारदा और अरुण भी गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं।

घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रामअवतार और हरिकांत की हालत गंभीर होने पर उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।

video

Pages