ऑपरेशन कन्विक्शन: सरेराह ऑटो में वादिया की चैन लूटने वाले अभियुक्त को 3 वर्ष का कठोर कारावास व ₹4000 का अर्थदंड
जनपद आगरा:-जिले के मलपुरा थाना क्षेत्र में दिनांक 07.02.2023 को वादिया श्रीमती ललिता पंकज की चैन लूटने वाले अभियुक्त अफसर पुत्र बहादुर निवासी बोदला थाना जगदीशपुरा आगरा को माननीय न्यायालय द्वारा 03 वर्ष का कठोर कारावास व ₹4000/- के अर्थदंड से दंडित किया गया है।
वादिया ने तहरीर सूचना देकर मुकदमा पंजीकृत कराया था कि ऑटो में सवार 02 महिला व 01 पुरुष चालक अज्ञात द्वारा दिनांक 07.02.2023 को वादिया की चैन लूट ली गई थी। पुलिस टीम द्वारा घटना का सफलतापूर्वक अनावरण करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर कब्जे से लूट की एक अदद चैन पीली धातु (साबुत), एक अदद चैन 02 टुकड़ों में (टूटी हुई), 05 अदद मोबाइल फोन व 350/-₹ नगद बरामद किए गए।