आगरा पुलिस उपायुक्त नगर जोन द्वारा थाना एत्माद्दौला का किया गया आकस्मिक निरीक्षण... - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

आगरा पुलिस उपायुक्त नगर जोन द्वारा थाना एत्माद्दौला का किया गया आकस्मिक निरीक्षण...

आगरा पुलिस उपायुक्त नगर जोन द्वारा थाना एत्माद्दौला का किया गया आकस्मिक निरीक्षण...

जनपद आगरा:-पुलिस उपायुक्त नगर जोन द्वारा थाना एत्माद्दौला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय अभिलेख, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, सीसीटीएनएस प्रणाली एवं आगंतुक रजिस्टर की गहनता से जाँच की।
पुलिस उपायुक्त ने प्रभारी निरीक्षक एत्माद्दौला को निर्देशित किया कि थाना परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं थाना आने वाले आगंतुकों और पीड़ितों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए, उनके बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनते हुए त्वरित समाधान किया जाए।

video

Pages