“सख्त तेवर, सटीक कार्रवाई: थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में ट्रांस यमुना पुलिस का बड़ा खुलासा, 3 बड़ी घटनाओं से उठा पर्दा”“ - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026

“सख्त तेवर, सटीक कार्रवाई: थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में ट्रांस यमुना पुलिस का बड़ा खुलासा, 3 बड़ी घटनाओं से उठा पर्दा”“

“सख्त तेवर, सटीक कार्रवाई: थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में ट्रांस यमुना पुलिस का बड़ा खुलासा, 3 बड़ी घटनाओं से उठा पर्दा”

“तेज तर्रार नेतृत्व, जीरो टॉलरेंस की नीति: थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार के नाम से ही खौफ में अपराधी”

आगरा। थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने अपनी तेज और प्रभावी कार्यशैली का एक और उदाहरण पेश करते हुए चोरी और छिनैती की तीन घटनाओं का सफल खुलासा किया है। थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया । इस कार्रवाई से क्षेत्र में लगातार बढ़ रही वारदातों पर लगाम लगाने में बड़ी सफलता मिली है।

घटनाओं के अनुसार, पहली वारदात में एक युवक से मोबाइल फोन छीनकर आरोपी फरार हो गए थे। दूसरी घटना में गल्ला मंडी स्थित एक दुकान को निशाना बनाते हुए रात के समय सेंध लगाकर तांबे के तार चोरी कर लिए गए। वहीं तीसरी घटना में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए थे। इन घटनाओं के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

23 अप्रैल को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने काशीराम आवास खंडहर क्षेत्र में दबिश दी, जहां से 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने तीनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में साहिल राठौर, वाहिद पठान, तुषार बघेल, सज्जाद उर्फ लाला, आफताब और मोहसिन शामिल हैं, जो आगरा और फिरोजाबाद क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 हजार रुपये नकद, चांदी की पायल, पीली धातु के आभूषण, एक मोबाइल फोन और लगभग 3 किलो तांबे के तार का बंडल बरामद किया है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं और चोरी का सामान सस्ते दामों में बेचकर आपस में रकम बांट लेते थे।

इस पूरे खुलासे में थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, प्रशांत बाजपेयी, अजय डांगी, गुरविंदर सिंह, लविश नागर, मोहित कुमार तथा हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार ,दुर्गा प्रसाद,लोकेश कुमार,और कांस्टेबल गिरेन्द्र सिंह,हेमन्त कुमार,अभिषेक मलिक,शिवकेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच खौफ का माहौल बना है, वहीं आम जनता में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है। पुलिस का कहना है कि आगे भी इसी तरह सख्त अभियान चलाकर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाएगा।

video

Pages